E-Ganna App 2022-2023 Kya Hai | E-Ganna App डाउनलोड APK कैसे करे | यूपी ई गन्ना ऐप डाउनलोड करने का तरीका | Cane UP गन्ना पोर्टल
उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन के मामले में सबसे आगे है क्योंकि उत्तर प्रदेश में ही सबसे ज्यादा गन्ने की बुआई की जाती है| गन्ने से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गन्ना किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल एवं ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम Caneup गन्ना पोर्टल और ई-गन्ना ऐप हैं। इस ऐप के माध्यम से किसान अपने गन्ने से संबंधित सभी जानकारी अपने मोबाइल फोन में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
E-Ganna App के माध्यम से किसान खेती, जोताई, रबका, फसल, गन्ना पर्ची तथा अन्य सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई गन्ना ऐप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस ऐप को डाउनलोड करके गन्ने से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सके।

E-Ganna App 2022-2023
ई गन्ना ऐप को 13 नवंबर 2019 में योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लॉन्च किया गया। यह ऐप किसानों के हित के लिए लॉन्च किया गया है। इसके मध्यम से किसान गन्ने की खेती उसकी जुताई रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि सभी की जानकारी घर बैठे सभी की जानकारी घर बैठे असानी से अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। इस योजना से पहले गन्ना किसान चीनी मिलो के प्रति निर्भार हुआ करता है। इसके लिए किसानों को चीनी मिल जाकर सभी जानकरी प्राप्त करनी पड़ती थी। जिससे उनके समय और पैसे दो ही खर्च होते हैं। लेकिन E-Ganna App के मध्यम से गन्ना किसानों को सरकार की तरफ से अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा और चीनी मिलों का हस्तक्षेप बंद कर दिया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से किसान सीधे तौर अपने गन्ने फसल की संपूर्ण जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
E-Ganna App Key Highlights
योजना का नाम | E-Ganna App |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लॉन्च की गई | 13 नवंबर 2019 को |
उद्देश्य | गन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2022- 2023 |
ऐप लिंक | play.google.com |
E-Ganna App का उद्देश्य
ई गन्ना ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को गन्ने से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा किसान और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना है। E-Ganna App पर सभी प्रकार की जानकारी डाटा में एप्लीकेशन पर अपलोड की जाएगी। इससे पहले को किसानों को किसानों को गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे उनके समय और पैसे दोनों ही खर्च होते थे। लेकिन अब ई गन्ना ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे अपने मोबाइल पर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को अब किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ई गन्ना ऐप के लाभ
- उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को ई गन्ना ऐप का लाभ मिलेगा।
- इस ऐप के माध्यम से किसान गन्ने से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- किसानों को गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
- E-Ganna App के माध्यम से किसानों के पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
- किसान ई गन्ना ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकता है।
- गन्ना किसानों का समस्त डाटा E-Ganna App पर स्टोर किया जाएगा।
E-Ganna App कैसे डाउनलोड करें
- ई गन्ना ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- वहां जाकर आपको E-Ganna App सर्च करना होगा या फिर बताए गए लिंक play.google.com/store/apps पर क्लिक करके आप सीधे गन्ने की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

- इसके बाद गूगल प्ले स्टोर पर E-Ganna App खुल जाएगा।
- अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके मोबाइल में ई गन्ना ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
- App डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन करें।
- अब आपको उसमे Register Former के ऑप्शन पर जाकर अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को दर्ज कर दे।
- इस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन में घर बैठे E-Ganna App डाउनलोड कर सकते हैं।