UP Ganna Parchi Calendar 2023 (caneup.in) | गन्ना किसान पर्ची कैलेंडर | यूपी गन्ना किसान पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें
Whatsapp Channel |
Telegram channel |
किसानों के लिए गन्ना एक महत्वपूर्ण फसल है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि उन्हें उनका भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। किसानों को उनका भुगतान मिलने में कई महीने लग जाते हैं और इतना ही नहीं कभी तो उन्हें सालो भी लग जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानों को लाभ प्राप्त कराने के लिए यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन सुविधा कर दी है। जो किसान गन्ने की खेती करते हैं। वह अपने गन्ने की संबंधित जानकारी व मील संबंधित और पर्ची कैलेंडर की जानकारी चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप गन्ने से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सके इसलिए आपसे निवेदन है। कि आप यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

UP Ganna Parchi Calendar 2023
यूपी गन्ना किसानों को हमेशा से काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्योंकि काफी समय से उन्हें फसल का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए गन्ना पर्ची कैलेंडर की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से किसानों को समय से भुगतान प्राप्त हो सकेगा। साथ ही किसान अपने भुगतान संबंधित वितरण ऑनलाइन घर बैठे आसानी से चेक कर सकेंगे। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित किया गया है। इस पोर्टल पर किसान विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किसान Caneup.in पोर्टल पर अपने फसल से संबंधित पर्ची चीनी मिल में गन्ना भुगतान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसान गन्ना खरीद से संबंधित कई तरह की जानकारी भी निकाल सकते हैं। जैसे सर्वे रिपोर्ट, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तोल व गत वर्ष का गन्ना तोल आदि।
Caneup.in Key Highlights
आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर |
संबंधित विभाग | चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग |
लाभार्थी | यूपी के गन्ना किसान |
उद्देश्य | गन्ना भुगतान संबंधित वितरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
अधिकारिक वेबसाइट | Caneup.in |
टोल फ्री नंबर | 18001213203 & 18001035823 |
यूपी गन्ना पर्ची देखने के उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार का यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर जारी करने का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को हो रही परेशानियों को दूर करना है। क्योंकि राज्य के किसानों को काफी लंबे समय से उनकी फसल का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा था इस पोर्टल के माध्यम से गन्ना किसान गन्ना पर्ची से जुड़ी सभी रिपोर्टों को निकालने का विकल्प मिल जाएगा। क्योंकि सभी व्यवस्था ऑनलाइन होने से उनका भुगतान समय पर किया जाएगा। और ऑनलाइन होने से इस कार्य में काफी पारदर्शिता आएगी और किसानों का पैसा व समय दोनों की ही बचत होगी।
Ganna Parchi Calendar 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान चीनी मिल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- गन्ना पर्ची की सारी जानकारी सीधे किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी।
- किसान इस पोर्टल के माध्यम से गन्ना बेचने से संबंधित जानकारी सर्वेक्षण डाटा गन्ने से संबंधित कैलेंडर मूल कोटा आदि प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- सरकार द्वारा गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए एक ऐप भी आरंभ किया गया है।
- पोर्टल के माध्यम से लगभग 5,00,0000 किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
- किसानो की कई समस्याओं का समाधान इस पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा।
गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें
- गन्ना पर्ची कैलेंडर यूपी देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको किसान भाई अपना आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके view के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको जिला, फैक्ट्री, गांव में उत्पादक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने सभी विवरण खुल जाएगे। आपको View all के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पॉपअप पेज में वितरण खुल जाएगा। विवरण के नीचे आपको कई ऑप्शन दिखाई देगे।
- यहां पर आपको गन्ना कैलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप गन्ना कैलेंडर देख सकेंगे।
Ganna Parchi Calendar पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन सेक्शन के अंतर्गत अपनी लॉगइन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
सप्लाई टिकट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको सप्लाई टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सम्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Caneup.in पोर्टल पर सर्वे डाटा कैसे देखें
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको किसान भाई अपना आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके view के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्वे डाटा ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने सर्वे डाटा लिस्ट खुल जाएगी।
- इस प्रकार आप सर्वे डाटा लिस्ट देख सकते हैं।
गन्ना तौल कैसे देखें
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा।
- इस के होम पेज पर किसान भाई रिकॉर्ड देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको सबसे ऊपर डाटा देखने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करके view के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां पर आपको UGC नंबर या जिला, फैक्ट्री, गांव, उत्पादक को सिलेक्ट करना होगा।
- सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके सामने वितरण दिखाई देगा।
- आपको नीचे गन्ना तौल या विगत वर्ष गन्ना तौल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपको गन्ने की तौल दिखाई देने लगेगी।
- इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची पोर्टल पर अपना गन्ना विक्रय की तोल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
E-Ganna मोबाइल ऐप डाउनलोड
- यूपी गन्ना पर्ची मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको एंड्राइड ऐप डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
- अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पर आपको इंस्टॉल का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपने मोबाइल पर E-Ganna मोबाइल ऐप डाउनलोड कर इससे जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।